मालपुआ, एक पारंपरिक उत्तर भारतीय मिठाई है। ये पैनकेक जैसा होता है जो घी और चीनी डूबा हुआ पकवान हैगा। रंगों के त्योहार होली पर बनाने के लिए ये डिश परफेक्ट है। आप खुद तो इसका आनंद ले ही सकते हैं साथ ही अपने घर पर आने वाले मेहमानों को भी ये सर्व कर सकते हैं।

मालपुए के घोल के लिए सामग्री

  • 1 कप मैदा
  • 1 कप खोया, कद्दूकस किया हुआ
  • 1 और 1/2 कप पानी, गर्म (60-70 डिग्री)

  • मालपुए के लिए

  • 10 पिस्ता, पतले टुकड़ों में कटे हुए
  • 8 बादाम,पतले टुकड़ों में कटे हुए
  • कुछ केसर
  • 6 बड़े चम्मच घी
  • 4 कप चीनी की चाशनी
  • विधि

    - मालपुआ घोल बनाने के लिए पानी और आटे को मिला कर स्मूथ घोल बना लें।
    -इसके बाद खोया भी इसमें मिला लें और इसे हिलाएं।


    मालपुआ के लिए

    - एक पैन में घी पिघलाएं।
    - थोड़ी देर तक धीमी आंच पर पकाएं।
    -इसके बाद खोया और आटे के घोल को एक चम्मच डाल कर गोल आकर में मालपुआ बनाएं।
    -इसे पकने दें। मालपुए को पलट दें और फिर से पकाएं।
    - थोड़ी देर तक पकाएं जब तक मालपुआ के किनारे लाल न होने लगें।
    - इसके बाद मालपुए को चीनी की चाशनी में डुबोएं।
    - थोड़ी देर बाद चीनी की चाशनी से मालपुआ निकालकर एक प्लेट में रख लें।
    - बादाम, पिस्ता और केसर से गार्निश करें।

Related News