pc: tv9hindi

होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि होली कहां मनाई जाए और कौन से रंगों का इस्तेमाल किया जाए। इसके साथ ही स्किन केयर का भी प्लान है। लोग अपनी त्वचा को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कई प्रयास करते हैं।

ऐसे में आप घर पर बना फेस पैक लगा सकते हैं। यह रूखी त्वचा वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानें चावल के आटे और बेसन से फेस पैक बनाने की विधि।

होली स्पेशल फेस पैक:
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरा लें और उसमें चावल का आटा, बेसन, हल्दी, नारियल तेल और गुलाब जल मिलाएं। इन्हें अच्छे से मिलाएं, फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर फेस पैक हटाते हुए चेहरे को धीरे-धीरे रगड़ें। फिर अपना चेहरा अच्छे से धो लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

फेस पैक के फायदे:
यह फेस पैक त्वचा में कसाव लाने में मदद कर सकता है। साथ ही इसमें मौजूद चावल का आटा चेहरे पर चमक लाने और बड़े पोर्स को कम्प्रेस करने में फायदेमंद हो सकता है। इससे चेहरे का ढीलापन कम हो सकता है। इसके अतिरिक्त, फेस पैक में मौजूद बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करने और होली के रंगों को हटाने में मदद कर सकता है। यह डेड स्किन सेल्स में फंसी गंदगी को हटाने में भी मदद कर सकता है।

ध्यान में रखें ये बातें:
इस फेस पैक को केवल गर्दन, माथे, नाक और गले पर ही लगाएं। इसे आंखों के आसपास लगाने से बचें। क्योंकि आंखों के आसपास की त्वचा काफी नाजुक होती है और आपको फेस पैक हटाने में परेशानी हो सकती है।

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं तो आपको इस फेस पैक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह पिंपल्स को छील सकता है, जिससे संक्रमण फैल सकता है। साथ ही केमिकल बेस्ड रंगों के प्रयोग से भी बचें।

फेस पैक हटाते समय हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। क्योंकि स्किन को ज्यादा जोर से रगड़ने से रैशेज हो सकते हैं। आप इसे पानी का उपयोग करके भी हटा सकते हैं। दरअसल, बेसन और चावल का आटा दोनों ही जल्दी सूख जाते हैं, इसलिए इन्हें हटाने में आपको दिक्कत हो सकती है।

Related News