pc: tv9hindi

जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आता है, हमारे दिलों में खुशियां छाने लगती हैं। रंगों के बिना होली अधूरी रहती है. होली का असली मजा रंगों में सराबोर होने में है. आजकल बाजार में केमिकल और सिंथेटिक रंगों की बाढ़ आ गई है, जिससे इन्हें त्वचा और बालों से हटाना मुश्किल होता है। ऐसे में हमारे बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए अपने बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी है।

अगर आप होली के त्योहार को बेफिक्र होकर एन्जॉय करना चाहते हैं तो अपनी त्वचा के साथ-साथ अपने बालों पर भी खास ध्यान दें। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जिनका पालन करने से आपके बालों को होली के रंगों से बचाने में मदद मिलेगी:

सरसों का तेल

सरसों का तेल बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे लगाने से बालों को नेचुरल लुक मिलता है और गहराई से कंडीशनिंग भी होती है। बालों को होली के रंगों से बचाने में यह तेल बहुत कारगर है। सरसों के तेल को हल्का गर्म कर लें और इसे अपने बालों में लगाएं। इससे रंग जल्दी उतरने में मदद मिलेगी।

जैतून का तेल

होली खेलने से पहले बालों में जैतून का तेल लगाना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालाँकि, इसे अपने बालों या त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य कर लें।

नारियल का तेल

होली पर रंग खेलने से पहले अपने बालों में गुनगुने नारियल तेल से मालिश करें। नारियल तेल के पौष्टिक तत्व बालों की जड़ों तक पहुंचते हैं और उन्हें रंगों से सुरक्षित रखते हैं। इसमें हाइड्रेटिंग गुण भी होते हैं, जो सूखेपन से निपटने में मदद करते हैं।

बादाम तेल

आप अपने बालों में बादाम का तेल भी लगा सकते हैं। यह अपने विटामिन ई और फैटी एसिड से बालों को मॉइस्चराइज़ करता है, उन्हें नुकसान से बचाता है। इससे बालों के विकास को भी बढ़ावा मिलता है।

Related News