हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का त्योहार देशभर में नई उमंग और खुशियों के साथ मनाया जाता है, पंचांग के अनुसार इस साल रंगों का त्योहार होली को 29 मार्च 2021, सोमवार को मनाया जाएगा। लोग एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे,वैसे बता दें कि इस साल होली पर बेहद शुभ योग बनने जा रहा है जिस कारण इस बार की होली का महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है।


होली पर अमृत योग व सिद्धि योग बन रहा है, ध्रुव योग तब बनता है जब चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करती है और मकर राशि में इस दौरान शनि और गुरु विराजमान हो जाते हैं,वहीं शुक्र और सूर्य मीन राशि मे होते हैं और मंगल और राहुल वृषभ राशि में विराजमान हो जाते हैं।


इसी दिन सर्वार्थसिद्धि योग के साथ ही अमृतसिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। यानी इस बार होली सर्वार्थसिद्धि योग के साथ- साथ अमृतसिद्धियोग में मनाई जायेगी. ऐसा दुर्लभ योग 500 साल बाद बन रहा है, इसके पहले यह दुर्लभ योग 03 मार्च 1521 को पड़ा था।

Related News