लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों हिटलर को दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह माना जाता है, जो लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार था। जानकारी के लिए बता दे की हिटलर जर्मनी का एक क्रूर तानाशाह था, जिसने जर्मनी के साथ-साथ पूरी दुनिया में अपने नाम का खौफ फेलाया था। दोस्तों आज हम आपको हिटलर से जुड़ी एक खास जानकारी बताने जा रहे हैं। हम आपको बता दें कि हिटलर एक लाल रंग के फोन का उपयोग करता था, जिसके ऊपर स्वास्तिक का निशान भी मौजूद था, जिसे हिटलर अपने लिए बेहद लकी मानता था। दोस्तों आपको जानकर हैरानी की हिटलर का यह फोन हिटलर की मौत के सालों बाद करोड़ों रुपए में नीलाम हुआ था। दोस्तों सूत्रों की माने तो हिटलर का यह फोन साल 1945 का माना जाता था, जिसे साल 2017 में एक नीलामी में करीब 2 करोड़ रुपए में बेचा गया था।

Related News