ब आमतौर पर छुट्टियों की बात आती है तो हम सभी का मन करता है कि हम किसी अच्छी जगह घूमें और उस वक्त सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि अब कहां जाएं? भारत में कई ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जहां आप छुट्टियां मनाने गए होंगे। मगर यहां हम आपको भारत में मिनी लंदन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आपका इस जगह पर घूमने का मन जरूर करेगा। भारत में इस मिनी लंदन को मैकलुस्कीगंज कहा जाता है।

बता दे की, मैक्लुस्कीगंज झारखंड की राजधानी रांची से 65 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित एक छोटा सा शहर है। इस शहर को बसाने का सारा श्रेय एंग्लो-इंडियन समुदाय के एक व्यापारी अर्नेस्ट टिमोथी मैक्लुस्की को जाता है। वे 1933 में घने जंगलों और आदिवासियों के बीच बस गए थे।

आप प्रकृति का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। पक्की सड़कों के किनारे जरूरी सभी सुविधाएं हैं। यदि आप छुट्टियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यहां एक बार जरूर जाएं।

Related News