आज कल डिप्रेशन होना एक आम बात हो गयी है। ये बीमारी जल्द ही हर किसी को घेर लेती है। इसका एक कारण आज के जीवन में हम हर छोटी - छोटी चीजों को लेकर चिंतित होना भी है। वहीं घर - परिवार के लगातार लड़ाई - झगड़े , ऑफिस की लगातार टेंशन और सबसे बड़ा कारण आज कल युवा के प्रेम प्रसंग न इस बीमारी की जड़े मजबूत कर दी है। डिप्रेशन को डॉक्टर की सलाह लिए बिना भी कम किया जा सकता है। हमारे घर में मौजूद कई चीजे है जो हमारे डिप्रेशन को कम कर सकती है। आइये जानते है डिप्रेशन को घरेलू उपाय से कैसे कम कैसे किया जा सकता है .........

अखरोट का सेवन - डिप्रेशन को कम करने में सबसे असरकारक नुस्खा अखरोट का सेवन है। डिप्रेशन में अखरोट एक असर कारक दवा है। अखरोट को पावर फूड का नाम भी दिया गया है। अखरोट स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है। इसे ब्रेन फूड भी कहा जाता है। अमेरिकी संस्थान की रिसर्च ने हाल ही में बताया कि अखरोट में मौजूद विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी ऐसिड, ऐंटीऑक्सिडेंट्स का अच्छा मिश्रण होने से ये दिमाग को ऊर्जा मिलती है। अखरोट खाने से अवसाद का खतरा भी कम हो जाता है और एकाग्रता का स्तर बेहतर होती है। अखरोट खाने वाले लोगों में अवसाद का स्तर 26 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

योगा - सुबह जल्दी उठ कर योगा करने से डिप्रेशन को काफी हद्द तक कम किया जा सकता है। इससे आप खुद को फ्रेश और पॉजिटिव रख पाएंगे। ये आपको डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद करेगा।

अच्छा संगीत सुनना - कहा जाता है कि अच्छे संगीत से आपका मन और तन दोनों खुश रहते है। डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए मधुर संगीत प्राचीन समय से ही महत्वपूर्ण उपाय माना जाता है। इससे टेंशन का स्तर कम हो जाता है। आप अपने दिमाग को शांत रख पाते है।

अच्छा पौष्टिक आहार - हमारे मन को खुश और तंदुरुस्त रखने के लिए संतुलित आहार लें फल, सब्जी, मांस, फलियां, और कार्बोहाइड्रेट आदि आहार लेने से मन को शांति और संतुष्टि मिल जाती है। ये हमारे मन को खुश और हमे डिप्रेशन से बचाता है।

छोटे बच्चों के साथ समय - खुद को रिलेक्स और डिप्रेशन से दूर रहने के लिए आप घर में मौजूद छोटे बच्चों के साथ समय बिताये। उनके साथ खेलें , बात करें इससे आपमें नई ऊर्जा का संचार होगा और आप खुद को पॉजिटिव रख पाएंगे।

Related News