लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी घड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत सुनकर अच्छे-अच्छे के होश उड़ जाते हैं। दोस्तों आज हम बात कर रहे हैं 'पोमैंडर वॉच ऑफ 1505' के बारे में जिसे दुनिया सबसे पहली घड़ी भी कहा जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस घड़ी को जर्मन आविष्कारक पीटर हेनलेन ने बनाया था, जिसे दुनिया का सबसे पहला घड़ी निर्माता माना जाता है। दोस्तों आपको बता दे की पीटर हेनलेन ने कॉपर (तांबा) और सोने से बनी इस घड़ी को साल 1505 में बनाया था, जिस पर बनाने का साल और आविष्कारक पीटर हेनलेन का हस्ताक्षर भी है। अमेरिका के मशहूर 'एंटीक वीक मैगजीन' के अनुसार वर्तमान में इस घड़ी की कीमत करीब 50 से 80 मिलियन डॉलर यानी करीब 381 करोड़ रुपये से 611 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है।

Related News