हमारे मौसमी फल-सब्जी प्रकृति से जुड़ी चीजें शरीर के सभी तत्वों को बैलेंस करने का काम करती हैं। वैसे अभी जामुन का सीजन है, तो चलिए आज जानते है जामुन खाने के फायदे। जामुन पेट दर्द, गठिया, पाचन की समस्या के लिए लाभकारी होता है। जामुन में विटामिन सी और आयरन की मात्रा भरपूर होती है। ये शरीर में खून बनाने में मदद करता है।


जामुन में एस्टिजेंट गुण भी होता है। इससे ये त्वचा को हल्दी रखने में मदद देता है। गर्मी के कारण अक्सर त्वचा संबंधी बीमारियां होती हैं। वहीं जामुन ही उनका औषधीय इलाज भी है। इसके खाने से त्वचा ग्लो करती है और खूबसूरती और फ्रेशनेस बनी रहती है।

जामुन के बीज में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और फ्लेवोनोइड जैसे कई गुण होते हैं, जो कि डायबिटीज, शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करके पाचन को दुरुस्त करने और वजन कंट्रोल करने समेत कई चीजों में आपकी मदद कर सकते हैं।

Related News