PC: tv9hindi

महिलाओं को कई प्रकार की व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं इस पर चर्चा करने से हिचकती हैं या फिर इसे गंभीरता से नहीं लेती हैं। मां बनने के लिए, यूट्रस यानी गर्भाशय, सबसे महत्वपूर्ण होता है, और कई बार महिलाओं की यूट्रस में संक्रमण हो जाता है, जिस पर ध्यान नहीं दिया जाए तो यह गंभीर बीमारी की ओर पहुंच सकता है। इसलिए, इस लेख में हम बताएंगे कि बच्चेदानी में संक्रमण के कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं जिन पर ध्यान देना चाहिए।

पेल्विक एरिया में दर्द और चुभन होना:
बच्चेदानी में संक्रमण के लक्षणों में से एक है पेल्विक फ्लोर (पेट का निचला हिस्सा) में दर्द का अहसास करना। अगर पेल्विक एरिया में चुभन और दर्द की समस्या आती है या सूजन लग रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये यूटीआई इंफेक्शन का भी एक लक्षण हो सकता है।

यूरिन पास करते वक्त परेशानी होना:
अगर आपको यूरिन पास करने में परेशानी हो रही है और टॉयलेट करते वक्त दर्द या जलन की समस्या हो रही है, तो यह भी बच्चेदानी के संक्रमण का एक लक्षण हो सकता है।

PC:नारी - Punjab Kesari

दुर्गंधयुक्त स्त्राव होना:
वजाइना से अगर अक्सर दुर्गंधयुक्त स्त्राव होता है और इसका रंग हल्का पीला या मटमैला है, तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। यह यूट्रस में संक्रमण की स्थिति का एक और संकेत हो सकता है।

PC: ABP News

पीरियड्स के दौरान दर्द और असामान्य ब्लड फ्लो:
महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेल्विक एरिया और कमर में दर्द होना सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर आपको अचानक बहुत ज्यादा दर्द महसूस हो रहा है या फिर ब्लड फ्लो असामान्य है, पीरियड्स के बाद भी असामान्य ब्लीडिंग, या अनियमित पीरियड्स, तो इस पर ध्यान देना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Follow our Whatsapp Channel for latest News

Related News