इंटरनेट डेस्क। अति किसी भी चीज की बुरी होती है। चाय के साथ भी ऐसा ही है। ये देश में पिए जाने वाले लोकप्रिय ड्रिंक्स में से एक है। बहुत से लोग ज्यादा ही इसका स्वाद लेना पसंद करते हैं।

आज हम आपको ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों के होने का डर रहता है।
कैफिन युक्त चाय में स्वाद के लिए चीनी मिलाई जाती है।

इसका दिन में बार-बार सेवन करने से शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। इससे डायबिटीज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ब्लैक और ग्रीन दोनों ही चाय में कैफिन मिलता है। इसी कारण इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।

ज्यादा चाय पीने से हमें बार-बार यूरिन करने की समस्या होती है। इसका अधिक सेवन करने से व्यक्ति को मोटापे का भी सामना करना पड़ सकता है।

PC: freepik, jagran, navbharattimes

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News