इंटरनेट डेस्क। प्याज और लहसुन हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। रसोई में रखी ये दोनों ही चीजें बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती हैं। अगर आप बालों से जुड़ी परेशानी का सामना करना कर रहे हैं तो इन दोनों ही चीजों का उपयोग कर लें।

ये हमारे बालों को फिर से उगने में मदद करने के साथ ही जड़ों से मजबूत बनाने में भी उपयोगी है। बालों से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए आप प्याज का रस निकालकर इसे अपने बालों पर लगा लें। इसके एक घंटे बाद बालों को धो लीजिए। इसी प्रकार लहसुन का रस बालों और स्कैल्प पर लगा लें।

इन दोनों रसों का सप्ताह में दो बार उपयोग करने से बालों से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको आज ही ये घरेलू उपाय कर लेने चाहिए। इनके किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट भी नहीं हैं।

PC: freepik, netmeds, freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News