इंटरेनट डेस्क। सेब में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभाकरी होती है। कहा जाता है कि अति किसी भी चीज की बुरी होती है। सेब के साथ भी कुछ ऐसा ही। जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से व्यक्ति को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज हम आपको ज्यादा सेब का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ज्यादा सेब खाने से आपका डाइजेशन खराब हो समता है। सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है। इसी कारण इसका अधिक सेवन करने से आपको गैस की शिकायत हो सकती है। वहीं पेट दर्द और ऐंठन जैसी तकलीफों का आपको सामना करना पड़ सकता है।

सेब में पोटैशियम, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम से भरपूर मात्रा में मिलता है। इसी कारण इसका ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। वहीं व्यक्ति को एलर्जी का भी सामना करना पड़ सकता है।

PC: freepik, healthkart, parade

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News