इंटरनेट डेस्क। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खुद का विशेष ध्यान रखना होता है। इस दौरान महिलाओं को अपने खाने पर भी विशेष ध्यान देना होता है। महिलाओं को इस दौरान कई तरह के मानसिक और शारीरिक बदलावों का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें कई परेशानियां भी झेलनी पडऩी है।

आज हम आपको उन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें गर्मवती महिलाओं को नहीं खाना चाहिए। ये चीजें परेशानी का कारण बन सकती है। हाई मरकरी फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। मछलियों में मरकरी की हाई मात्रा पाई जाती है। इसी कारण इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

कच्चा दूध, दही और यहां तक कि पनीर भी गर्मवती महिलाओं के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस दौरान कच्चा खाना भी नहीं खाना चाहिए। मांस, मछली, अंकुरित अनाज आदि से बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इन से दूरी बनाना उचित रहता है।

PC: freepik, lifeberrys

Related News