कहते है कि अगर आपका लिवर सही है तो आपका स्वास्थ भी ठीक रहेगा। शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का काम भी लिवर करता है। लिवर शरीर में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन के स्टोरेज को लेकर काम करता है। लिवर शरीर को हेल्दी रखने का काम भी करता है। शरीब से टॉक्सिक पदार्थों को निकालकर लिवर को प्रोटिन देने का काम करता है।आज हम आपको कुछ ऐसे फुड्स के बारे में बताने जा रहे है जिनसे आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते है।

लहसुन

अगर आप डाइट में लहसुन का इस्तेमाल नहीं करते है तो आपको लिवर की समस्याएं परेसानी कर सकती है। क्योंकि अगर डाइट में आप लहसुन का सेवन करते है तो लिवर को वो हेल्दी रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं लहसुन का सेवन शऱीर की इम्युनिटी पावर को भी मजबूत रखता है। लहसुन को सुबह खाली पेट भी खाया जा सकता है। ऐसा करने से शरीर कई बीमारियों से बचता है।

गाजर

गाजर एक ऐसी चीज है जिसे सब्जी के रूप में भी खाया जा सकता है और फल के रूप में भी खाया जा सकती है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। गाजर के सेवन से हमारे शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती रहती है।

तरबूज

तरबूज को लोग गर्मियों में ज्यादा पसंद करते है। क्योंकि ये एक ऐसा फल है जिसमें सबसे ज्यादा पानी होती है। ये हमारी भूख के साथ साथ पानी की कमी को भी पूरा कर देता है। तरबूज लिवर को भी डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

Related News