इंटरनेट डेस्क। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है। इस दौरान महिलाओं को कई सारे शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। इसी कारण गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खानपान से लेकर पहनावे तक सभी का खास ख्याल रखाना होता है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि गर्भावस्था में अपनी डाइट में किन पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए, जो बच्चे और मां दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। गर्मावस्था के दौरान महिलाओं के लिए आयरन काफी जरूरी होता है। ये हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन के लिए उपयेागी है। इस अवधि में रोजाना लगभग 27 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है।

वहीं कैल्शियम भी एक जरूरी पोषक तत्व होता है। जो बच्चे की हड्डियों और दांतों के निर्माण में उपयेागी होता है। बच्चे की हड्डी के सही विकास के लिए लगभग 1,000 मिलीग्राम कैल्शियम जरूरी होता है। वहीं गर्मावस्था के दौरान महिलाओं के लिए फोलिक एसिड भी जरूरी होता है। वहीं ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन डी में जरूरी होता है।

PC: freepik, livehindustan

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News