इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों द्वारा चीनी का ज्यादा सेवन किया जाता है। चीनी का कई चीजों में बहुत ही उपयोग किया जाता है। आपको बता दें कि चीनी का ज्यादा सेवन करना हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि चीनी का ज्यादा सेवन करने से व्यक्ति का मोटापा भी बढ़ जाता है। शुगरी ड्रिंक्स मोटापे का कारण बनती है।

शुगरी ड्रिंक्स में फ्रक्टोस मिलता है, जो लेप्टिन हार्मोन के रेजिस्टेंस को बढ़ाने का काम करता है। इस कारण व्यक्ति को भूख को कंट्रोल करने में परेशानी होती है। भूख शांत नहीं होने के कारण लोग ज्यादा खाते हैं। ज्यादा मात्रा में कैलोरी का सेवन करने से मोटापा बढ़ जाता है।

कैैलोरी के कारण शरीर में फैट की मात्रा बढऩे लगती है और वजन बढ़ जाता है। ऐसा कुछ समय तक होने की वजह से मोटापा बढ़ जाता है। इसी कारण आपको शुगरी ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

PC: freepik, livehindustan


Related News