कोरोना का वायरस छींकने और खांसने से सबसे ज्यादा और तेजी से फैलता है इसलिए इससे बचाव के लिए मास्क पहनने को सबसे जरूरी स्टेप बताया गया है। जो काफी हद तक कारगर भी है। तो इसे सीरियसली फॉलो करें। मार्केट में आज तरह-तरह के मास्क अवेलेबल हैं जिन्हें खरीदने के साथ ही पहनने और डिस्पोज़ करने का तरीका भी आपको पता होना चाहिए। तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

ट्रिपल लेयर मास्क या सर्जिकल मास्क

यह मास्क सस्ते और सुगम होते हैं। यह तीन लेयर से बने होते हैं।

- इसकी अंदर की लेयर कॉटन की होती है जिससे पहनने वाले की सांस की नमी को सोख सकें।

- इसकी बीच की लेयर पॉलीपोपलीन की होती है।

- वही सबसे ऊपर यानी बाहरी लेयर सिंथेटिक जैसे कि पॉलीस्टर की होती है, जिससे वायरस बाहर ही रूक जाता है।

कैसे पहनें ट्रिपल लेयर मास्क

- सबसे पहले अपने हाथों को साबुन या सैनेटाइज से धो लें।

मास्क को उतारते समय अपनी बॉडी से या फिर किसी सरफेस से दूर रखें।

- मास्क उतारते ही इसे किसी डस्टबिन में डाल दें।

- इसके बाद अपने हाथों को सैनेटाइजर से धो लें।

क्या न करें?

- इस तरह मास्क को कभी भी फ्रंट से टच न करें।

- मास्क को केवल मुंह पर पहनें। इससे नोज़, माउथ और चिन पूरी तरह कवर करें।

- मोड़ा हुआ या रखा हुआ मास्क न पहनें।

लूज मास्क न पहनें। ऐसा मास्क लें जो कि फेस को टाइट कवर करें।

- किसी से बात करते समय बार-बार मास्क को टच करके नीचे न करें।

- एक दिन यूज किया हुआ मास्क दूसरे दिन यूज न करें।

बात एन 95 मास्क की

एन 95 मास्क को सबसे पहले अमेरिका में इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन से बचने के लिए यूज किया जा रहा था। बाद में यह मेडिकल परपज में यूज होने लगा। एन का मतलब है कि नॉन रजिस्टेंट टू ऑयल। वहीं 95 का मतलब है कि यह 95 परसेंट पार्टिकुलेट्स को फिल्टर करने में सक्षम है।

इसे पहनने का तरीका

- सबसे पहले अपने हाथों को साबुन या सैनेटाइज से धोएं।

- अब मास्क के कप को अपनी नोज पर इस तरह से रखें।

- पहले मास्क के नीचे वाली डोर को पीछे ले जाकर कान के नीचे फंसाएं और ऊपर वाली डोर को पहनते हुए कन के ऊपर फंसा लें।

- मास्क में ऊपर की साइड में लगी मेटल स्ट्रिप को नोज पर दबाकर फिट करें।

- अब नोज पर मास्क को इस तरह से फिट करें जिससे कोई एरिया लूज न रहें।

- इसके बाद मास्क को टियर और होल के पास पकडें।

- मास्क के एक साइड में मेटल होता है। वो हिस्सा ऊपर की ओर रहेगा।

- मास्क के एक और हैवी कलर होता है। इस पार्ट को बाहर की ओर रखना चाहिए।

- मास्क को पहने और मेटल लाइन को नाक पर रखकर दबाते हुए नोज शेप पर सेट करें।

- मास्क ऐसे पहनें कि नाक, मुंह, चिन तीनों कवर हो जाएं।

कैसे उतारें?

- सबसे पहले मास्क की डोर को दोनों कानों के पास से पकड़ें।

Related News