इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है। इस मौसम में लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। इसी कारण लोगों को इस मौसम में ज्यादा पोष्ठिक चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको शकरकंद के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो इम्युनिटी को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है।

आपको आज से ही इसका सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। ये लोगों को सर्दी के मौसम में सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से बचाने में बहुत ही उपयोगी है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है।

इसमें फाइबर, विटामिन ए, सी और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्व मिलते हैं। इसका सेवन कर आप सर्दी के मौसम में वजन बढऩे से भी रोक सकते हैं।

PC: myupchar

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News