इंटरनेट डेस्क।
क्या आपने कभी रास्पबेरी का स्वाद लिया है? आपको इसका स्वाद बहुत ही पंसद आएगा। इस स्वादिष्ट फल में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। ये सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। आज हम आपको इस फल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

रास्पबेरी में क्वेरसेटिन और एलेजिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में उपयेागी है। दिल की सेहत के लिए ये बहुत ही लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। विटामिन-ए, सी और ई से भरपूर होने के कारण ये फल इम्युनिटी को मजबूत करने में उपयोगी है।

इससे आपको मौसमी बीमारियां का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये फल डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी होता है। रास्पबेरी में प्रचुर मात्रा में फाइबर मिलता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में उपयोगी है।

PC: jagran

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News