इंटरनेट डेस्क। कडक़ड़ाती ठंड में व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इस कारण लोगों को खांसी-जुकाम, बंद नाक और गले में खराश आदि मौसम बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको मुनक्का के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो शरीर को कई मौसमी बीमारियों से बचाने में उपयोगी है।

ये सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। उनका सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है। इम्यून सिस्टम हेल्दी रहता है। इनमें आयरन और मैग्नीशियम मिलते हैं। वहीं ये खून की कमी दूर करने में भी उपयोगी है।

ये ब्लड में नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाता है, जो ब्लड में सर्कुलेशन को सुचारू बनाने में उपयोगी है। इनमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलता है जो हड्डियों और दांतों को भी ताकत देता है। आपको आज से ही इसका सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

PC: myupchar, herzindagi, abplive

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News