पूरा देश इस समय कोविड-19 के खतरे से उभर रहा है और इससे सब के बीच एक और बीमारी और रहस्य में बुखार अब लोगों के लिए आफत बनता हुआ दिखाई दे रहा है। पर रहस्यमई बुखार स्क्रब टायफस अब लोगों के लिए एक नई समस्या बनता हुआ दिखाई दे रहा है।

उत्तर प्रदेश और असम के कई ज़िलों में रहस्यमयी बुखार स्क्रब टाइफस के मामले सामने आए हैं। स्क्रब टाइफस ऐसी बीमारी है जो ओरिएंटिया सुतसुगामुशी नामक बैक्टीरिया से होती है और यह संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलती है।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, स्क्रब टाइफस एक बीमारी है जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। इसे बुश टाइफस के नाम से भी जाना जाता है।

यह संक्रमण संक्रमित चिगर्स (लार्वा माइट्स) के काटने से लोगों में फैलता है।

लक्षण

सीडीसी के अनुसार, स्क्रब टाइफस के लक्षण कई अन्य वेक्टर-जनित या रिकेट्सियल रोगों के लक्षणों के समान होते हैं और आमतौर पर काटे जाने के 10 दिनों के भीतर शुरू हो जाते हैं। इनमें बुखार और ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, चकत्ते और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं।

Related News