इंटरनेट डेस्क। बढ़ती उम्र के साथ ही लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। बढ़ती उम्र में लोगों की हड्डियों का कमजोर होना आम बात है। इसी कारण लोगों को बढ़ती उम्र में कैल्शियम से भरपूर डाइट लेने की सलाह दी जाती है।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध के अलावा कई चीजों का सेवन करना जरूरी होता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए अलसी के बीज भी बहुत ही लाभकारी होते हैं। ये बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत होते हैं।
अध्ययन के अनुसार, फैटी एसिड हड्डियों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने में बहुत ही उपयोगी है।

अलसी के बीजों का सेवन करने से बढ़ती उम्र में भी फ्रैक्चर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसमें मैंगनीज, कॉपर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं। आपको आज ही इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

PC: freepik

Related News