इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में लोगों को अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। इसी कारण तो लोग इस मौसम में ज्यादा पोष्ठिक डाइट का स्वाद लेना पसंद करते हैं। आज हम आपको काले तिल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ये इम्युनिटी मजबूत करने के साथ ही ठंड से बचाने में भी उपयोगी है। इनमें हेल्दी फैट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन (बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन ई) के साथ ही कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक जैसे मिनरल मिलते हैं। इसका सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।

इससे पाचन स्वास्थ्य बेहतर बनने के साथ ही ब्रेन हेल्थ में सुधार होता है। ये दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं। ये त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होते हैं। आपको आज ही अपनी डाइट में इन्हें शामिल कर लेना चाहिए।

PC: jagran,viralspices, jagran

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News