आयुर्वेद में लहसुन को प्रभावी औषधियों में से एक माना गया है, क्योंकि यह कई रोगों के इलाज में फायदेमंद है। लेकिन आपको बतादे अगर आप हर दिन लहसुन के साथ शहद खाते है तो आप हर बीमारयों से दूर रहेंगे।

लहसुन को दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोग को रोकने में मदद मिलती है। यह दिल के दौरे या स्ट्रोक को खतरे को कम करने में भी सहायक है।

अध्ययनों के मुताबिक, लहसुन उच्च रक्तचाप को कम कर सकता है। इससे पीड़ित लोगों को रोजाना लहसुन की कुछ कलियां खाली पेट खानी चाहिए।

लहसुन और शहद को एक साथ मिलाकर खाने से और भी ज्यादा फायदा होता है। अगर आप शरीर की चर्बी कम करना चाहते हैं तो हर रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली को शहद में डुबाकर खाएं, फायदा जरूर मिलेगा। इसके अलावा इसके सेवन से आपका पेट भी साफ रहेगा, जिससे आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

Related News