इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं, लेकिन उन्हें इसमें वांछित सफलता नहीं मिल पाती है। आज हम आपको वजन बढ़ाने का उपाय बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको ओवरइटिंग का भी सहारा नहीं लेना पड़ेगा। आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

अपना वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों को जगह देनी चाहिए। अंडे, दालें, काबुली चने, राजमा, छोले, लोबिया, मछली, दही, हरी मूंग में अच्छी-खासी मात्रा में प्रोटीन मिलता है। इस कारण आपको अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर लेना चाहिए। वहीं कैलोरी की मात्रा बढ़ाकर अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

इसके लिए आपको ब्रेड, चावल, आलू, शकरकंद, फुल क्रीम मिल्क आदि का ज्यादा सेवन करना चाहिए। वहीं दही, पनीर, सूजी, गुड़, चॉकलेट भी कैलौरी के अच्छे ऑप्शन्स होते हैं। ये चीजें आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी।

PC: jagran

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News