दही में अनेक तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद विटामिन, कैल्शियम और कई दूसरे मिनरल्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। वैसे तो दही का सेवन किसी भी तरह से किया जाए, फायदा ही पहुंचाता है, लेकिन अगर इसमें कुछ चीजें मिलाकर खाई जाएं तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है।

किशमिश और दही
कुछ किशमिश ले लें और दही के साथ मिला कर रोज़ सुबह खाली पेट नियमित रूप से उनका सेवन करें। ऐसा करने से आपके शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।


दही और जीरा
अगर आपको भूख नहीं लगती है और अपच की समस्‍या है, तो चिंता ना करें। दही में काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ती है, साथ ही पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है।

दही और गुड़
एक कटोरी दही में थोड़ा- सा गुड़ मिलाकर खाने से हमारा मेटाबोलिज्म अच्छा रहता है और भूख भी देर से लगती है। साथ ही ये शरीर के सही तापमान को बनाये रखने में मदद करता है।

दही और मेवा
सूखे हुए और दही एक साथ खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। अगर आप बहुत दुबले-पतले हैं, तो इसका सेवन लगातार करें, जल्दी ही आपको अपनी सेहत में सुधार दिख जायेगा।

Related News