इंटरनेट डेस्क। अगर आप पाचन की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको एक जूस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आज हम आपको एबीसी जूस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो पौष्टिक फलों और सब्जियों से बना है।

एबीसी मतलब एप्पल, बीट रूट और कैरेट से है। इन तीनों ही चीजों से बना जूस सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। तीनों में कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है। इनमें विटामिन-ए, सी, ई और के भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

इनके अलावा इनमें पोटेशियम और आयरन के साथ ही फाइबर भी पाया जाता है। इस जूस को पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसमें मिलने वाले फायबर से पाचन क्रिया बेहतर होती है। आपको आज ही इसका सेवन शुरू कर देना चाहिए।

PC:jagran, economist, freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News