इंटरनेट डेस्क। सलाद के रूप में मूली बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इसे खाने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। मूली सर्दियों में खाने का स्वाद बढ़ा देती है। हालांकि कुछ चीजों के साथ इसका सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है। इसी कारण आपको इसके साथ कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। आज हम आपको इन्हें चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें मूली के साथ खाने से सेहत खराब हो सकती है।

मूली खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। जिससे सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स और पेट में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। खीरे और मूली को भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। खीरे में मिलने वाला एस्कॉर्बेट विटामिन-सी को अवशोषित करने का काम करता है।

वहीं मूली खाने के तुरंत बाद संतरा का भी सेवन नहीं करना चाहिए। ये फूड कॉम्बिनेशन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे आपको अपच या अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

PC: whitwamorganics, freepik

Related News