इंटरनेट डेस्क। करी पत्ते हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनका कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। आज हम आपको करी पत्ते का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व मिलते हैं, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में उपयोगी है। इसका सेवन कर गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। डायबिटीज की बीमारी से पीडि़त व्यक्ति के लिए तो ये बहुत ही लाभदायक होता है। करी पत्ता मोटापा कम करने में भी उपयोगी है। ये शरीर की चर्बी घटाने में मदद है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि करी पत्ता सेहत के साथ ही बालों और त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। आपको आज ही इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। आप इसका चाय के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।

PC: bloomybliss, freepik, healthline

Related News