इंटरनेट डेस्क। रसोई में कई प्रकार के मसाले मिलते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। उन्हीं में से एक जीरा भी है। जीरा भी सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने में उपयोगी है। आज हम आपको जीरा पानी पीने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आप जीरे को रात भर पानी में भिगोकर इस पानी को सुबह खाली पेट पी लें। ये पानी पाचन को सुधारने में उपयोगी है। इसे पीने से पेट साफ और हल्का लगता है। जीरे का पानी गैस और एसिडिटी को कम करने में भी उपयोगी है। ये पानी शरीर को हाइड्रेशन देता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि जीरे का पानी पीने से व्यक्ति का मोटापा भी कम होता है। इसमें फाइबर मिलता है जो मोटापे को कम करने में उपयोगी है। खांसी-जुकाम से छुटकारा दिलाने में भी ये मददगार होता है।

PC: zeenews

Related News