इंटरनेट डेस्क। घर की रसोई में कई प्रकार के मसाले मिलते हैं। ये सभी मसाले सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। आज आपको धनिया का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। धनिया में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के आदि पोषक तत्व मिलते हैं।

इसी कारण सुबह खाली पेट धनिया के बीज का पानी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। थायरॉइड के मरीजों के लिए ये अमृत के समान होता है। रोजाना खाली पेट इस पानी को पीने से थायरॉइड कंट्रोल होता है। वहीं पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। ये पानी पीने से आपको एसिडी की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वहीं धनिया पानी मोटापा बढऩे से भी रोकता है। इसमें हाई फाइबर मिलता है, जिससे व्यक्ति का पेट काफी समय तक भरा रहता है। इससे उसे ज्यादा भूख नहीं लगती है।

PC: freepik

Related News