इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा चना और गुड़ का सेवन किया जाता है। ये दोनों चीजें सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको इन दोनों ही चीजों का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

चने में भरपूर फाइबर मिलता है, शरीर की हर कमजोरी दूर होने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म अच्छा बनाने में उपयोगी है। वहीं गुड़ में भरपूर मात्रा में फास्फोरस,आयरन, विटामिन ए, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज और जिंक जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। दोनों चीजें शरीर में एनर्जी आती है। दोनों का रोजाना सेवन करने से लोगों को दिल से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

ये शरीर के वजन को भी कंट्रोल करते हैं। दोनों का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉल्जिम बेहतर होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वहीं रोजाना चना-गुड़ का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। आपको आज से ही इन चीजों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

PC: tv9hindi,asianetnews, pakwangali

Related News