इंटरनेट डेस्क। इलायची उन मसालों में शामिल है, जो किसी भी डिश का स्वाद बढ़ा देते हैं। इसकी खूशबू से ही भोजना का स्वाद बढ़ जाता है। ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। आज आपको इसका सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं।

इसके बारे में जानकार आप आज ही इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे। इलायची में विटामिन, खनिज, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और रोगाणुरोधी गुण मिलते हैं। जो कई बीमारियों से बचाव करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी उपयोगी है। इलायची कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर में सुधार करने में उपयोगी है।

इसका सेवन करने से दिल के दौरे का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। ये हृदय की कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक है। रसोई में मिलने वाली ये छोटी सी चीज दांतों को लिए भी लाभकारी होती है। इलायची में मिलने वाले सिनेओल नामक तेल से सांसों की दुर्गंध, कैविटी और मसूड़ों संबंधी बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया का खात्मा होता है।

PC: 1mg, freepik.

Related News