इंटरनेट डेस्क। प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है। इस दौरान थोड़ी भी लापरवाही खुद महिला और होने वाले बच्चे के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इस दौरान हर महिला नॉर्मल डिलीवरी की चाहत रखती है।

आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बनाने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आप नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाओं को बढ़ा सकती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिला को संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। पत्तेदार हरी-सब्जियां, फू्रट्स, साबुत अनाज और सभी प्रकार की दालों का सेवन करना चाहिए।

इस दौरान महिलाओं के लिए फिजिकली एक्टिव रहना भी बहुत ही जरूरी होता है। महिलाओं को इस दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। महिलाओं को गर्मी पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने से शरीर के प्रत्येक अंग को ऑक्सीजन मिलती है। वहीं महिलाओं को पर्याप्त नींद भी लेनी चाहिए।

PC: freepik, livehindustan

Related News