pc: Cook Click N Devour!!!

हमें अपनी डाइट हमेशा मौसम के हिसाब से करनी चाहिए। सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए उसी तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए और गर्मी में ठंडी चीजें, जैसे दही, फल आदि खाने चाहिए और पानी भी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए। दही में कुछ लोग चीनी तो कुछ लोग नमक डालकर कहते हैं। लेकिन दोनों में ज्यादा फायदेमंद क्या है? इस बारे में आपको पता होना चाहिए।

नमक और दही दोनों में से बेहतर कौन है?
दही में काफी ज्यादा मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिंस होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना दही में नमक मिलाकर खाने से कफ से जुड़ी समस्याआएं हो सकती हैं। लेकिन आपको दही में नमक पसंद है तो एक दिन छोड़ कर एक दिन खा सकते हैं। दही में नमक मिलाकर खाने से डायबिटीज दूर रहती है। वहीं हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को दही में नमक मिला कर नहीं खाना चाहिए।

pc: Archana's Kitchen

चीनी और दही का कॉम्बिनेशन
कई लोग दही में चीनी डालकर खाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दही में चीनी डालकर खाने से तेजी से वजन बढ़ता है। डायबिटीज के मरीजों को कभी भी दही में चीनी डालकर नहीं खाना चाहिए। इससे पेट में होने वाली जलन और एसिडिटी भी दूर रहता है। दही से पाचन तंत्र एकदम सही रहचा है और पेट भी ठंडा रहता है।

pc: India.Com

दही खाने का सही वक्त
दोपहर का समय दही खाने के लिए सबसे परफेक्ट है। डायटिशियनों और हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक दोपहर के समय में दही खाने से पेट भी सही रहता है। क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसके सेवन से आपको हेल्थ संबंधी दिक्कतें पैदा हो सकती है। आपको इस बात की भी जानकारी भी नहीं होगी कि दही में पित्त और कफ बढ़ाने के गुण ज्यादा पाए जाते हैं।

Follow our Whatsapp Channel for latest News

Related News