लाइफस्टाइल डेस्क। घी का सेवन हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। लोग हष्ट पुष्ट शरीर और बेहतर स्वास्थ्य के लिए घी का सेवन करते हैं, लेकिन कई बार वह असली घी की जगह नकली घी का चयन कर बैठते हैं, जो उनके लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। दोस्तों आज हम आपको असली घी की पहचान करने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

1.असली घी की पहचान करने के लिए एक बर्तन में एक चम्मच घी गर्म कर लें। दोस्तो अगर घी तुरंत पिघल जाता है और गहरे भूरे रंग में बदल जाता है, तो यह शुद्ध घी है। हम आपको बता दें कि नकली घी पिघलने में समय लगाता है और गर्म होने के बाद इसका रंग हल्के पीले रंग में बदल जाता है।

2.असली घी की पहचान करने के लिए अपनी हथेली में एक चम्मच घी डालें। दोस्तो अगर हथेली में लगा घी खुद ही पिघलना शुरू कर दे, तो यह शुद्ध घी है। हम आपको बता दें कि नकली घी हथेलियों पर रगड़ते ही जम जाता है और उसमें खुशबू आनी भी बंद हो जाती है।

3.असली घी की पहचान करने के लिए घी में थोड़ा सा आयोडीन सोल्यूशन मिला ले। अगर घी का कलर बैंगनी हो जाता है तो वह मिलावटी घी है।

Related News