इंटरनेट डेस्क। यदि आपके बच्चे का शारीरिक विकास ठीक से नहीं हो रहा है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण कारण आपके बच्चे के पेट में कीड़े होना हो सकता है। बच्चों के पेट में कीड़े होना एक आम समस्या हो गई है। यदि आप अपने बच्चे के पेट में कीड़े होने की समस्या को इग्नोर करते हैं तो आपके बच्चे का विकास बुरी तरह से प्रभावित होता है। अगर आपके बच्चे के पेट में भी कीड़े की समस्या है तो आप इसे कुछ देसी तरीके अपना कर भी दूर कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो आप अपने बच्चों को खिला कर उनके पेट के कीड़े की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में विस्तार से -

1. करेले का करें सेवन :

करेले का सेवन हमारे शरीर को कई तरह के फायदे देता है। करेला का नाम सुनते ही बच्चे अपना मुंह बिगाड़ने लगते है। आप अपने बच्चों को करेले का सेवन करवाते हैं पेट के कीड़ों की समस्या को दूर कर सकते हैं इसके लिए आप एक करेला लेकर उसे नमक के पानी में रख दें फिर इसे आलू के साथ उबाले अब इसे अच्छे से मैश करके बच्चों को खिलाये।

2. पेट के कीड़े दूर करने के लिए नारियल तेल का करे सेवन :

आप बच्चों के पेट के कीड़ों की समस्या को दूर करने के लिए नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्राचीन समय से ही इस देसी नुस्खे को कीड़ों की हमेशा दूर करने के लिए अपनाया जाता है। पेट के कीड़ों की समस्या को दूर करने के लिए आप दिन में कभी भी एक बार बच्चे को एक चम्मच नारियल तेल पिला सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए जरूरी नहीं कि आप इस तरीके को नियमित रूप से अपनाएं।

3. नीम के पत्तों का करें इस्तेमाल :

शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए नीम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इन पत्तों का इस्तेमाल आप पेट के कीड़े दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले कुछ नियम के पत्थर लेकर इन्हें सुखा लें। फिर इसे पीसकर इसका पाउडर तैयार करें। इस पाउडर को बच्चों के खाने में मिलाकर उनको खिलाएं ऐसा आप लगातार 10 से 15 दिन करें।

4. पेट के कीड़े मारने के लिए हल्दी का करें इस्तेमाल :

प्राचीन समय से ही हल्दी का इस्तेमाल एक प्राकृतिक औषधि के रूप में किया जाता है। हल्दी का इस्तेमाल देसी इलाज के रूप में किया जाता है पेट के कीड़े की समस्या को खत्म करने के लिए आप बच्चों को छाछ में हल्दी पाउडर मिलाकर उन्हें पिलाएं इसका सेवन आप अपने में दो या तीन बार कर सकते हैं।

Related News