इंटरनेट डेस्क. स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर के सभी अंग महत्वपूर्ण होते हैं। इन अंगों में लीवर भी एक महत्वपूर्ण अंग होता है जो हमारे द्वारा हाय गए खाने को अन्य अंगों तक पहुंचाने का काम करता है। स्वस्थ रहने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। यदि आप भी नियमित रूप से शराब और बाहर के खाने का सेवन करते हैं तो आपके लीवर पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। लीवर की ऊपरी सतह पर हेयर जमा हो जाने के कारण आपको लिवर से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर में मौजूद सभी अंगो का स्वस्थ रहना जरूरी है। यदि आप भी लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करना या इनसे बचे रहना चाहते हैं तो आप नियमित रूप से इनकी चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते है इन चीजों के बारे में विस्तार से -

* नियमित रूप से करे लहसुन का सेवन :

लहसुन एक तरह का मसाला है जो आप सभी को अपने घरों में आसानी से मिल जाता है। फैटी लीवर की समस्या को कम करने के लिए आप नियमित रूप से नासिक का सेवन कर सकते हैं। लहसुन के नियमित रूप से सेवन करने से आपको एंजाइम लेवल में फ्री सुधार लाने में मदद मिलती है। लहसुन का सेवन आपके पूरे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। लहसुन में पाए जाने वाले एंटीबायोटिक गुण को साफ और मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसलिए अपने डाइट में नियमित रूप से लहसुन का सेवन करना चाहिए।

* चुकंदर का जूस का करें सेवन :

शरीर में खून की कमी होने पर एक्सपर्ट द्वारा अनार और चुकंदर के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है खून की कमी को पूरा करने के साथ-साथ इन जूस का सेवन करने से आपको और भी कई फायदे मिलते हैं। चुकंदर के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से आपको लीवर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। चुकंदर के जूस में पोटेशियम और आयरन तथा फास्फोरस की मात्रा भरपूर होती है। चुकंदर के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से आपका लीवर दिन भर काम करने के लिए ऊर्जावान बना रहता है और इसके नियमित रूप से सेवन करने से लीवर पर जमा फैट भी कम होने लगता है।

* बेरीज का नियमित रूप से करें इस्तेमाल :

बेरीज का सेवन हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। बेरीज दो तरह के होते हैं। जिसमे ब्लू बेरी और क्रैन बेरी शामिल है। इन बेरीज में एंथोसाइएनिन नामक तत्व मौजूद होता है। जो हमारे लिए और को होने वाले किसी भी तरह के नुकसान से बचाए रखने में मदद करता है। बेरीज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे लिवर को सेहतमंद बनाए रखने का युद्ध करते हैं और दिमागी विकास के लिए भी बेरीज के सेवन को अच्छा माना जाता है।

Related News