इंटरनेट डेस्क। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। उन्ही पोषक तत्वों में से एक है हिमोग्लोबिन। हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा की पूर्ति होना जरूरी है। अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है तो शरीर में कई तरह की परेशानी होने लगती है। हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन का कार्य बॉडी में ऑक्सीजन का ले जाना है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। हिमोग्लोबिन की कमी कोंदुर करने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिनका इस्तेमाल करके आप अपने शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में विस्तार से -

* किशमिश का करें इस्तेमाल :

नियमित रूप से किशमिश का सेवन करके भी शरीर में हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है जिन लोगों को शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होती है डॉक्टर द्वारा उन्हें भी किशमिश का सेवन करने की सलाह दी जाती है। किशमिश का सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने के लिए आप रात के समय किशमिश को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह किशमिश के साथ इस पानी का सेवन करना ना भूलें।

* चौलाई का साग का करें सेवन :

शरीर में हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए चौलाई के साग का सेवन जरूर करें। चौलाई का साग और औषधीय गुणों से से भरपूर होने के साथ-साथ आयरन से भरपूर होता है। चौलाई के साथ में विटामिंस के साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

* तिल के बीज का करें सेवन :

शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए आपको तिल के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। दिल के बीजों में आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जैसे करते हो शरारत

* खजूर को करें डाइट में शामिल :

शरीर से खून की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में खजूर इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। प्राचीन समय से ही इसका इस्तेमाल हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए किया जाता आ रहा है। खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करके हिमोग्लोबिन कि कमी को दूर किया जा सकता है।

Related News