इंटरनेट डेस्क। बरसात का मौसम गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ कई परेशानियां अपने साथ लेकर आता है। बरसात के मौसम में मच्छरों की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है इसका सबसे बड़ा कारण यह है क्योंकि इस मौसम में जगह जगह पानी जमा हो जाता है जिससे पानी में मच्छर पता लगता है। इन मच्छरों के कारण इस मौसम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में मच्छर से बचाव करना बहुत जरूरी है। इन मच्छरों से बचने के लिए लोग कई तरह के स्प्रे और बॉडी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इनकी वजह से लोगों को कभी - कभी एलर्जी की भी समस्या हो सकती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे उन पौधों के बारे में जिनको आप अपने आसपास लगाकर अपने वातावरण को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मच्छरों से भी राहत पा सकते हैं। आइए जानते है इन पौधों के बारे में विस्तार से -

* रोजमेरी का पौधा :

बरसात के मौसम में मच्छरों से राहत पाने के लिए आप अपने घर या घर के आसपास रोजमेरी का पौधा लगा सकते हैं। गोद में आने वाले की महक इतनी तेज होती है कि मच्छर इससे बहुत दूर भागते हैं। इस पौधे के फूल का इस्तेमाल आप कीटनाशक के रूप में भी कर सकते हैं।

* कैटनिप का पोधा :

बरसात के मौसम में मच्छरों से राहत पाने के लिए आप कैटनिप का पौधे का इस्तेमाल कर सकते है। मच्छरों को भगाने के लिए इस पौधे को कीटनाशक से भी ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है। इस पौधे को लगाकर आप मच्छरों के साथ-साथ अन्य कीड़े मकोड़ों से भी राहत पा सकते है।

* नीम का पौधा :

बरसात के मौसम में छोटे से राहत पाने के लिए घर या घर के आसपास नीम का पौधा जरूर लगाना चाहिए। प्राचीन समय से ही लोगों को पौधे की पत्तियों का इस्तेमाल कीटनाशक के रूप में किया जाता है आ रहा है। नीम के तेल का भी इस्तेमाल मच्छरों से राहत पाने के लिए किया जाता है।

* तुलसी का पौधा :

भारतीय लोगों में तुलसी के पौधे का बहुत ज्यादा महत्व होता है। इसलिए ज्यादातर घरों में आपको तुलसी का पौधा मिल जाएगा। घर में तुलसी का पौधा लगाने से इसके आसपास की जगह स्वस्थ रहने के साथ-साथ मच्छरों से भी मुक्त रहती हैं तुलसी के पौधे से आने वाली मच्छरों को दूर करती है।

Related News