छोटे बच्चों के पेट में कई बार कीड़ों की समस्या हो जाती है और इस समस्या का पता जल्दी नहीं चल पाता है। बच्चों के पेट में होने वाले इन कीड़ों को पिनवार्म या फिर थ्रेडवार्म भी कहते हैं। बच्चों के पेट में कीड़ों की समस्या होने पर बच्चों को कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगती है और इस समस्या का प्रभाव बच्चों के विकास पर भी पड़ता है और बच्चे की ग्रोथ ठीक तरह से नहीं हो पाती है। बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या होने पर शरीर में कुल लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों के दिखाई देने पर आपको जल्दी ही बच्चों का उपचार शुरू कर देना चाहिए। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं पेट में कीड़ों की समस्या होने पर बच्चों में दिखाई देने वाले लक्षण और इस से राहत पाने के लिए उपाय -


* बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या होने पर दिखने वाले लक्षण :

कई बार देखा जाता है कि कहीं बच्चों को पेट में कीड़े होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। पेट में कीड़े होने पर बच्चों के शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देता है जिन को पहचान कर आप इस समस्या का उपचार कर सकते हैं या डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या होने पर उनका वजन कम होने लगता है और बहुत ज्यादा खांसी आने लगती हैं। बच्चों को लगातार पेट दर्द की समस्या बनी रहती है। बच्चों का पेट टाइट रहने लगता है। और जब बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है तो उन्हें उल्टियां भी आने लगती है। यदि आपको अपने बच्चों में यह लक्षण दिखाई दे तो आप सावधान हो जाए और तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें।


* पेट में कीड़ों की समस्या से राहत पाने के लिए करें यह उपाय :

यदि बच्चों के शरीर में ऊपर बताए गए लक्षणों में से यह लक्षण दिखाई देता है ना तो आपको तुरंत किसी हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए। वर्तमान समय में कई ऐसे संस्थान बनाए गए हैं जहां पर डीवार्मिंग के लिए आयोजन किया जाता है। आप उस जगह पर अपने बच्चों को लेकर जाएं और कीड़ों की समस्या से राहत पाने के लिए मुफ्त में दवाई ला सकते हैं लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। इन सब चीजों के बाद आप अपने बच्चों की हाइजीन यानी साफ सफाई का मुख्य रूप से ध्यान रखें और बच्चों के खानपान का भी विशेष रूप से ध्यान रखें ध्यान रखें कि बच्चे किसी भी तरह का दूषित खाना ना खा पाए।

Related News