इंटरनेट डेस्क. आज के समय में एसिडिटी की समस्या होना एक आम समस्या हो गई है। इस समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों में समय से खाना ना खाना, पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीना, एक ही तरह खाने का ज्यादा मात्रा में सेवन करना, बाहर का खाना ज्यादा मात्रा में सेवन करना आदि। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते है। यदि आपको भी कब्ज एसिडिटी की समस्या रहती है तो आपको फाइबर से भरपूर फूड का सेवन अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कौन-कौन से घरेलू नुस्खे अपना सकते है। आइए जानते हैं -

* सब्जा के बीज का करें इस्तेमाल :

एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सब्जा के बीज का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप दो से तीन चम्मच सब्जा के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें और इन भीगे हुए बीजों का सेवन करें यह बीज आपके पास में तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। और पाचन से संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इन बीजों का सेवन एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

* आलूबुखारा का करें सेवन :

एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप आलूबुखारे का भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह फल फाइबर से भरपूर होता है। इसका सेवन कब्ज की समस्या को रोकने में मदद करता है।

* इसबगोल का करें इस्तेमाल :

जिन लोगों को लगातार एसिडिटी की समस्या रहती है उनको इसबगोल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसबगोल अपने गुणों के लिए जाना जाता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में इसबगोल मिलाकर पी सकते हैं आप इसका से 1 दिन में दो बार कर सकते हैं इसबगोल में घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो आपको कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

* अंजीर भी है कारगर :

जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है उन लोगों को अंजीर का सेवन करना चाहिए। अंजीर का सेवन आपको कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है इसके लिए आप रोजाना भीगे हुए अंजीर का सेवन कर सकते हैं। कब्ज की समस्या के साथ-साथ यह हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।

Related News