इंटरनेट डेस्क. स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन बहुत जरूरी है इसके लिए आप अपने डाइटिंग कई तरह के सुपर फूड शामिल कर सकते हैं। अंजीर भी एक तरह का सुपर फूड होता है इसका सेवन करने से एनर्जी बनी रहती है। अंजीर के सेवन से एनर्जी के साथ-साथ हमारा शरीर कई बीमारियों से भी बचा रहता है। अंजीर एक तरह का ड्राई फ्रूट है जिसमें कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अंजीर में मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन ए, सी, ई ,फाइबर तथा कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंजीर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट पेट में होने वाले दर्द कमजोर इम्यूनिटी और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। अंजीर का सेवन भिगोकर करना चाहिए। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं दिन में कितने अंजीर का सेवन करना चाहिए और इससे शरीर को क्या - क्या फायदे मिलते है। आइए जानते है विस्तार से -

* एक दिन में करें इतने अंजीर का सेवन :

होम टैक्स वालों के अनुसार व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए इसका सेवन करते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि हमेशा भीगे हुए अंडे का सेवन करें कहा जाता है कि एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम दो बार की संख्या 3 या 4 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ज्यादा मात्रा में अंजीर का सेवन करने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है।

* अंजीर के सेवन से मिलने वाले फायदे :

1. अंजीर का सेवन आपके पेट की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में मेटाबॉलिज्म के लेवल के बिगड़ जाने पर कई बार पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इस समस्याओं के पीछे सबसे बड़ा कारण शरीर में फाइबर की कमी होना होता है। और अंजीर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है।

2. ज्यादातर लोगों को एक उम्र के बाद लो ब्लड प्रेशर या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है यदि आपको भी ऐसी समस्या है तो आप को नियमित रूप से दूध और अंजीर का सेवन करना चाहिए इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

3. आज के समय में लाइफ स्टाइल सही नही होने के कारण हमारे शरीर में हार्मोन संतुलन डिस्टर्ब हो जाता है। जिसकी वजह से हमारा शरीर में फैट से जुड़ी समस्याएं मोटापा हाई बीपी लो एलर्जी जैसी समस्याएं होने लगती है। इन सभी समस्याओं से राहत दिलाने में अंजीर का सेवन रामबाण उपाय माना गया है। इसके लिए आपको रोजाना दूध में अंजीर मिलाकर सेवन करना चाहिए।

Related News