कई बार घर में अचानक ही अजीब सी स्मेल (बदबू ) आना शुरू हो जाती है। घर का वातावरण इतना दूषित हो जाता है कि आजकल घर में भी ठीक से सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। जिसके चलते हम पूरा घर साफ क्र लेते है। लेकिन उसके बाद भी वो दुर्गन्ध घर से जाती नहीं है। इस स्मेल से ना सिर्फ सांस संबंधी परेशानियां होती है बल्कि इससे अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में घर की हवा को स्वच्छ रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप पेड़-पौधे लगाएं लेकिन घर में पौधे राशि के हिसाब से लगाये जाएं तो कहा जाता है कि ये शरीर की बिमारियों से दूर रखने के साथ ही घर में सुख - समृद्धि भी लाता है। आज हम आपको यहीं बताने जा रहें कि कि किस राशि के हिसाब से घर में कौन-सा पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

मेष राशि - राशि मेष राशि वाले लोग घर में चंदन का पौधा लगाएं तो इससे ये पौधा ना सिर्फ हवा शुद्ध करेगा इसके साथ ही यह घर में तनाव को कम होता है। इससे आप हमेशा फ्रेश माइंड रहते है।

वृष राशि - इन राशि के लोगों को घर में स्पाइर प्लांट लगाना चाहिए ,ये पौधा इनके लिए शुभ माना गया है। यह एक ऐसा पौधा है जो हवा से कार्बन-मोनोऑक्साइड और स्टेरिन को निकाल कर घर को शुद्ध कर देता है। इस पौधे को घरों में लगाने से आप हमेशा बीमारियों से दूर रहेंगे।

मिथुन राशि - मिथुन राशि वाले लोगों को अपने घर में कटहल का पौधा उनके लिए बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर - परिवार के लोगों को ना सिर्फ बीमारियां दूर रखता है बल्कि इसका सेवन खून बढ़ाने का काम भी करता है।

कर्क राशि - इन राशि वाले लोगों को पलाश का पौधा लगाना चाहिए। ये गर्मियों में लू से बचाता है। इसके साथ ही घर में वातावरण भी शुद्ध रखता है।

सिंह राशि - वास्तु के अनुसार सिंह राशि के लोगों को बेर का पौधा लगाना चाहिए। ये कैलोरी व ऊर्जा का सबसे अच्छा स्त्रोत माना गया है। सिंह राशि के लिए ये पौधा शुभ माना जाता है। यह घर के वातावरण को शुद्ध करने के साथ ही मन को शांत करता है।

कन्या राशि - इन राशि वाले लोगों को घर के आंगन में आम का पेड़ लगाना चाहिए। यह पेड़ पर्यावरण में शुद्धता बनाए रखता है। आप इसकी पत्तियों का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी कर सकते है।

तुला राशि - तुला राशि के लिए घर में बकुल का पेड़ वास्तु के हिसाब से आर्थिक परेशानियों को दूर करता है। इसके साथ ही ये घर की हवा कुछ ही घंटों में साफ करके वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया को दूर करता है।

वृश्चिक राशि - इस राशि वाले लोगों को खादिर का पौधा अपने घर में लगाना चाहिए। इसका इस्तेमाल कत्था छालों के लिए किया जाता है। यह ना सिर्फ घर की शोभा बढ़ाता है बल्कि इससे आप कई बीमारियों से भी हमें बचाता है।

धनु राशि - धनु राशि वाले लोगों के लिये वास्तु के अनुसार पीपल का पौधा लगाना चाहिए। इसे आप घर के बाहर लॉबी या गार्डन में लगा सकते है ये बीमारियों से आपको कोसों दूर रखने के साथ ही घर में ऊर्जा का संचार करता है।

मकर राशि - घर में शीशम का पेड़ लगाने से हवा में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है जोकि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। वास्तु में मकर राशि के लोगों को अपने घर में यही पौधा लगाना चाहिए। ये सेहत के साथ-साथ यह ब्यूटी प्रॉब्लम्स में भी फायदेमंद होता है।

कुंभ राशि - इस राशि के लोगों को घर में शमी का पेड़ लगाना चाहिए। ये उनके लिए अच्छा रहता है। ये घर में कीटाणु को नष्ट करता है। साथ ही यह दिमाग से जुड़ी बीमारियों को भी खत्म कर देता है।

मीन राशि - वास्तु के अनुसार मीन राशि के लोगों को घर में हल्दी का पेड़ लगाना चाहिए। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ अस्थमा, सिर - दर्द, बुखार और कैंसर आदि मेें औषधि की तरह काम करता है। घर में इन राशि के लिए ये पौधा काफी गुणकारी माना गया है।

Related News