जब भी हम कभी किसी रेस्टॉरेंट में खाना खाने जाते हैं तो टिप में वेटर को कुछ पैसे देते हैं। लेकिन क्या कभी कोई टिप में डेढ़ लाख रुपए दे सकता है? आप कहेंगे नहीं! लेकिन अमेरिका के शिकागो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब एक कपल ने खाना खा कर टिप में 2 हजार डॉलर यानी लगभग 1.5 लाख रुपए टिप में दे दिए। इस बात की जानकारी रेस्टॉरेंट ने अपने फेसबुक अकॉउंट पर दी।

इस रेस्टोरेंट का नाम क्लब लकी रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट ने बताया कि यह जोड़ा 20 साल पहले 12 फरवरी को यहीं पहली बार मिला था। तब से दोनों हर साल 12 फरवरी को इस रेस्टोरेंट में आ रहे हैं। दोनों की मुलाक़ात को 20 साल हो चुके हैं इसलिए ख़ुशी में उन्होंने रेस्टॉरेंट को इतनी बड़ी राशि टिप में दी।



रेस्टोरेंट ने बिल की तस्वीर फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा, मेहमान पहली बार हमारे रेस्टोरेंट में ही मिले थे। वह हर साल इसी समय 7.30 बजे उसी बूथ 46 में आ रहे हैं। हम इस समय उन्हें हर साल रिजर्वेशन देते हैं। उनके जीवन का खास हिस्सा बनने के लिए हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

पोस्ट में रेस्टॉरेंट ने आगे लिखा, उनकी जिंदगी ती यह तारीख काफी महत्वपूर्ण है। इसे हम भी सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे मुश्किल समय में इस तरह का काम करना हमें हिम्मत देता है। हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं। बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स भी इस घटना की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Related News