कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया तहस-नहस कर कर रख दी है। लोग जिंदगी और मौत के भय के बीच घरों में कैद जूझ रहे हैं। कोरोना वायरस अगर खत्म भी हो जाएगा तो वैश्विक और आम स्तर पर कई बदलाव आएंगे। ज़िंदगी को लेकर हर किसी का नजरिया बदल जाएगा। चलिए जानते है क्या क्या चेंज होगा,,,

1. लोगों की जीवन शैली में बदलाव दिखने लगा है। खासकर मीडिल क्लास लोगों के कपड़ों की ज़रूरत के बारे में जागरूक दिखा है। आर्थिक हालत भी पहले से कमतर होगी इसलिए यह शौक भी खत्म होगा और ज़रूरतों के लिए खर्च की आदत पड़ेगी

2. कोविड 19 के बाद की दुनिया में डर और सावधानी के चलते गैर ज़रूरी उड़ानों पर लगाम लगेगी। सिर्फ भारत नहीं बल्कि दुनिया में उड़ानें कम होंगी यानी पर्यटन उद्योग में भी गिरावट होगी।

3. दुनिया भर में लॉकडाउन के चलते स्कूलों के बंद करने पर ज़ोर है। इसके चलते टीचरों और छात्रों के बीच ऑनलाइन संपर्क बढ़ा। इससे यह चर्चा शुरू हुई कि क्या यह विकल्प लंबे समय के लिए संभव है। अब ऑनलाइन कोर्स तैयार कर इसी तरह के शैक्षणिक ढांचे तैयार करने होंगे।

4. कोविड 19 के बाद की दुनिया में भले ही बाहर जाकर रेस्टॉरेंट में खाने का चलन पूरी तरह खत्म न हो लेकिन सीमित हो ही जाएगा। इसके लिए रेस्टॉरेंट्स को क्रिएटिव और सेहत के लिए फ्रेंडली होना होगा।

5. जीवन में आने वाले बदलावों को लेकर पूंजीवादी नज़रिया क्या है।कोरोना वायरस अब यह समझ पैदा करेगा कि हर काम की कीमत समझी जाए। ऐसे कई कामों की जो अब तक गरीब लोग या औरतें कर रही थीं, अब उन पर फोकस होगा।

Related News