सावन का महीना काफी खुशनुमा माना जाता है। इस सीजन में कई त्यौहार आते हैं। हरियाली तीज सावन के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हरियाली तीज का पर्व हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ये त्यौहार महिलाओं और कुंवारी लड़कियों दोनों के लिए काफी मायने रखता है।

ऐसे में महिलाएं और कन्याएं हरे रंग के वस्त्र पहनकर श्रंगार करती हैं और महादेव पार्वती का पूजन करके अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए प्रार्थना करती है। इसके बाद सखियों के साथ गाने-बजाने, नाचने, झूला झूलने आदि का सिलसिला शुरू होता है। इस बार हरियाली तीज का त्योहार 11 अगस्त को है। इस दौरान हाथों पर मेहंदी भी लगाई जाती है।

आज हम आपके लिए मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं जो आप हरियाली तीज पर ट्राई कर सकते हैं। आप भरवा मेहंदी से लेकर फ्लोरल मेहंदी, अरेबिक मेहंदी, नेट मेहंदी आदि चुन सकती है।

आप डायगोनल मेहंदी भी चुन सकती है। ये हाथ में बेहद ही खूबसूरत लगती है। इसमें पूरा हाथ भी नहीं भरता और मेहंदी की सुंदर डिजाइन भी लग जाती है।

Related News