बालों का झड़ना एक आम समस्या है और बहुत से लोग इस से परेशान रहते हैं। लेकिन अगर आप झड़ते बालों की समस्या से निजात पाना चाहती है तो आपको फ्रूट हेयर मास्क ट्राई करना चाहिए। ये आपके बालों के झड़ने को कम कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे आपको फ्रूट हेयर मास्क बनाना है।

कीवी हेयर पैक – कीवी आपके बालों के लिए बेहद ही फायदेमंद है। ये आपके स्कैल्प को नरिश करता है और साथ ही बालों को टूटने और गिरने से रोकता है। कीवी हेयर मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच कीवी पल्प, 1 चम्मच जैतून का तेल, 1 चम्मच प्याज को अच्छे से मिला लें और फिर इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।

मैंगो हेयर पैक – आम विटामिन, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये आपका बालों का जड़ना कम कर सकता है। इसके लिए 1 आम, 2 से 3 चम्मच दही, 1 अंडा लेकर इन्हे अच्छे से मिला लें। इसे पीसकर पेस्ट बना लें। अंडे का पीला भाग भी आपको इसमें डालना है। अपने बालों पर हेयर मास्क लगाएं और इसे लगभग 15-20 मिनट तक रहने दें। इसके बाद आपको बालों को धो लेना है।

पपीता और जैतून का तेल हेयर पैक – पपीता और शहद आपके बालों को नरिशमेंट देता है और जैतून का तेल बालों के रोम को मजबूत करने में मदद करता है। ये हेयर मास्क बनाने के लिए 1 कप जैतून का तेल, 1 पका पपीता और 2 चम्मच शहद को तब मिक्स करें जब तक पेस्ट ना बन जाए। इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं और लगभग 30 मिनट के लिए बालों पर लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

Related News