मानसून के मौसम में हमारा स्कैल्प बेहद रुखा और बेजान हो जाता है। इसके अलावा इस मौसम में बालों के झड़ने, दो मुहें बालों की समस्या भी होती है। अगर इन समस्याओं का समाधान ना हो तो बाल बढ़ना बंद हो जाते हैं। दोमुहे बालों की समस्या से निपटने के लिए बहुत सी लड़कियां अपने बालों को ट्रिम करवाती है। लेकिन बावजूद इसके कोई समाधान नहीं मिल पाता है। लेकिन अगर आप अपने स्कैल्प को पोषण देंगे तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

दही और ऑलिव ऑयल मास्क
ऑलिव ऑयल में फैटी एसिड होता है इसलिए ये आपके बालो को मॉइस्चराइज्ड करेगा। दही में लैक्टिक एसिड होते हैं, जो स्कैल्प को डेड स्किन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको दही, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल को मिक्स करना है और बालों में करीब 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ देना है इसके बाद बालों को पानी से धो लें।

अंडा और शहद का हेयर मास्क
शहद एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर है जो आपके बालों को पोषण देता है। अंडे में मौजूद अमीनो एसिड आपको दोमुहें बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। इसके लिए एक अंडे मेंएक चम्मच शहद मिलाना है। इसे अपने बालों में एक घंटे के लिए मिला कर रखें और बाद में पानी से धो लें।

नारियल तेल
बालों के नारियल तेल भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें आपको आधा कप नारियल तेल गर्म करना हैं और सूखे बालों में लगाना है। फिर अपने बालों को तैलिए या शॉवर कैप से ढक लें और करीब 30 मिनट के लिए लगाएं रखें और बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

Related News